नकाबपोश हमलावरों ने होटल संचालक को बंधक बनाकर धारदार हथियार से वार कर लहूलुहान कर दिया। घटना से अफरातफरी मच गई। आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
यह घटना अमरोहा नगर कोतवाली के बाईपास चौराहा रौनक वाटिका के पास की है। मोहल्ला कटरा बख्तावर निवासी अनस यहां रेस्टोरेंट चलाता है। बृहस्पतिवार की दोपहर अनस रेस्टोरेंट पर था। तभी चार नकाबपोश युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। हाटल का सारा सामान बिखेर दिया। होलल में बंधक बनाकर धारदार हथियार से सिर पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर चार अज्ञात युवकों के खिलाफ जानलेवा हमला संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।