फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोया टोल पर फास्टैग का जाम, एंबुलेंस फंसी

विज्ञापन
जोया टोल प्लाजा पर लगे जाम में फंसी एंबुलेंस - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। फास्टैग की प्रक्रिया शुरू होने के बाद जोया टोल प्लाजा सोमवार को जाम की चपेट रहा। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम में फंसने से वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। जाम में वाहनों के बीच एंबुलेंस भी फंसी रही। जिसे लेकर टोल कर्मियों और चालकों के बीच कई बार तीखी झड़प हुई। दिनभर टोल प्लाजा जाम के झाम से जूझता रहा है।
विज्ञापन

फास्टैग (इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन तकनीक) है। इसमें रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) का इस्तेमाल होता है। इस टैग को वाहन के विंडस्क्रीन पर लगाया जाता है। जैसे ही आपकी गाड़ी टोल प्लाजा के पास आती है तो टोल प्लाजा पर लगा सेंसर आपके वाहन के विंडस्क्रीन पर लगे फास्टैग को स्कैन कर लेता है। इसके बाद आपके फास्टैग अकाउंट से उस टोल प्लाजा पर लगने वाला शुल्क कट जाता है। इस तरह आप टोल प्लाजा पर रुके बगैर शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। अमरोहा में हाईवे पर जोया-अतरासी के बीच जमापुर गांव के निकट टोल प्लाजा है। इस टोल पर दोनों तरफ से पांच-पांच लेन हैं लेकिन ज्यादातर वाहनों पर फास्टैक नहीं लगा है। जिस कारण टोल प्लाजा कर्मियों केे दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। टोल टैक्स अदा करने के बाद उसकी रसीद लेने में देर लग रही है। इतनी देर में वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। सोमवार की दोपहर लगे जाम में कई मिनट तक एंबुलेंस फंसी रही। जाम में फंसे लोगों को दिक्कतों को परेशानी का सामना करना पड़ा। टोल प्लाजा के जनरल मैनेजर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि रविवार को टोल प्लाजा की सभी दस लेन फास्टैग से लैस हो गईं हैं। इसके बाद टोल का भुगतान कैश पैमेंट की बजाय ऑनलाइन किया जाने लगा है। हालांकि इसमें एक माह की छूट मिलने के चलते 50 प्रतिशत वाहनों पर फास्टैग नहीं लगा है। जिस कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों को टोल वसूलकर पर्ची देने में समय लग रहा है। समय लगने के कारण वाहनों की लाइन लगना लाजमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें