फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैंप पर कैटवॉक कर ‘परियों’ ने बिखेेरे जलवे

Sat, 13 Aug 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा के बैंक्वेट हाल में इनरव्हील क्लब के कार्यक्रम में प्रस्तुति देतीं महिला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 इनरव्हील क्लब अमरोहा की ओर से जोया रोड स्थित बैंक्वेट हाल में चहक रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान रैंप पर कैटवॉक कर ‘परियों’ ने खूब जलवे बिखेरे। क्लब की सदस्यों ने डांस और फ्लावर कंप्टीशन में भी भाग लेकर अपना हुनर दिखाया। प्रतियोगिताओं की विजेताओं को सम्मानित किया गया। अमरोहा के क्लब ने 101 बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी ली। बच्चों लंच बाक्स वितरित किए गए।
विज्ञापन


जोया रोड स्थित बैंक्वेट बहाल में रैली की शुरुआत मुख्य अतिथि इनरव्हील की एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट प्रीटीशिया हिल्टन, क्लब प्रेसीडेंट प्रिया टंडन, सेक्रेटरी दिपाली जैन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन अचला टंडन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में इनरव्हील के 52 क्लबों ने भाग लिया।

रैली में फ्लावर डेकोरेशन, क्वीन स्टाइल कंपटीशन और बॉलीवुड स्टाइल डांस कंपटीशन का आयोजन किया गया। इसमें सभी क्लबों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 
रैली में लखनऊ, दिल्ली, बरेली, इलाहाबाद और गाजियाबाद के सदस्यों ने भाग लिया। अमरोहा क्लब ने 101 बच्चों को पढ़ाई का जिम्मा लिया और उन्हें लंच बाक्स वितरित किए।
विज्ञापन


रैंप वाक में अमरोहा सरगम की शिखा माहेश्वरी प्रथम, मुरादाबद की प्रीति दूसरे और मेरठ की निधि जैन तीसरे स्थान पर रहीं। 
डांस कंपटीशन में भरतीया ग्राम पहले, मेरठ दूसरे और सिंकदराबाद तीसरे स्थान पर रहा।क्लब की अध्यक्ष प्रिया टंडन ने सबी का आभार जताया। सबी को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान 15 अगस्त पर भी शानदार प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर लता जैन, शोभा टंडान, सुप्रिया, सोनिया अग्रवाल, पिंकी, मंजू, ममता गोयल, शशी जैन, शर्मिला गुप्ता, निधि माहेश्वरी, नीतू, बेला जैव, अंशू गर्ग, ईंदू अग्रवाल, गीता गर्ग, प्राची सिंह, कुसुम, संतोष, विनीता आदि रहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें