फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान तुलवाने को मंडी में भटक रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रकृति की मार झेल रहे किसानों को धान खरीद केंद्रों पर भी परेशान किया जा रहा है। एफसीआई के खरीद केंद्र पर किसानों का दो दिन से धान नहीं तौला गया। सर्दी में किसान दो दिन से ट्रैक्टर ट्राली लेकर मंडी में पड़े हैं। परेशान किसानों ने उपजिलाधिकारी मंडी धनौरा से शिकायत की और धान तौले जाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर गजरौला मंडी समिति में प्रदर्शन करते हुए धनौरा तहसील क्षेत्र के गांव पतेवा निवासी किसान जयविंदर सिंह व कादराबाद निवासी सूरज सिंह ने कहा कि वह गुरुवार की सुबह यहां पर आए थे। पूरे दिन इंतजार करते रहे कि एफसीआई धान खरीद केंद्र प्रभारी आकर तौल शुरू करेगा। वह अपना धान तौलकर घर चले जाएंगे। मगर शाम तक केंद्र प्रभारी यहां नहीं आया। बार-बार फोन करते रहे, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। आज भी सुबह से उसका इंतजार कर रहे हैं। दोपहर हो गई है। वह न तो यहां आया है और न ही फोन उठा रहा है।
धान लदी ट्रैक्टर ट्राली नहीं तौले जाने के कारण सुरक्षा के लिहाज से सर्दी में यहीं पर सोना पड़ रहा है। किसानों ने उपजिलाधिकारी मंडी धनौरा अरुण कुमार से शिकायत कर धान तौले जाने की गुहार लगाई। एसडीएम धनौरा अरुण कुमार का कहना है कि किसानों ने दो दिन से धान न तौले जाने की शिकायत की है। वह एफसीआई केंद्र प्रभारी से इस संबंध में बात करेंगे। किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें