फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: किसानों ने देखी गन्ने की उन्नतशील खेती

Tue, 27 May 2025 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री गन्ना कृषक भ्रमण व प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत मुरादाबाद के बिलारी स्थित राणा शुगर मिल से जुड़े किसानों ने अमरोहा के दो गांवों में किसानों की गन्ने की उन्नतशील खेती देखी। बिंदल शुगर मिल चांगीपुर के कृषि वैज्ञानिकों ने गन्ने की पैदावार और बीमारियों से बचाव के बारे में भी किसानों को बताया।
सोमवार को राणा शुगर मिल से जुड़े 30 से अधिक प्रगतिशील किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल गन्ना विकास परिषद अमरोहा के गांव अकबरपुर पट्टी, धावड़ी व फौंदापुर में स्थानीय किसानों का गन्ना प्रबंधन देखा। कृषि वैज्ञानिक डॉ. विकास मलिक ने किसानों को उन्नत खेती व पेड़ी प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

अकबरपुर पट्टी में किसान मनुज कुमार व धर्मेंद्र सिंह के खेत में आरएमडी मशीन द्वारा पेड़ी प्रबंधन किया गया था। जिसके बारे में मिल से जुड़े अधिकारियों व वैज्ञानिकों ने किसानों को जानकारी दी। इसके अलावा फौदापुर में किसान प्रदीप कुमार द्वारा गन्ने की उन्नतशील खेती के बारे में किए गए प्रबंधन व अनुभवों को किसानों के साथ साझा किया गया। किसानों ने गन्ने की खेती में किए गए उपायों के बारे में भी बताया। इस दौरान दौरान ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमरोहा राजेश कुमार व बिलारी एवं चीनी मिल के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

किसानों को दी खेती की आधुनिक तकनीक की जानकारी
मंडी धनौरा। मुख्यमंत्री गन्ना प्रशिक्षण और एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के अंतर्गत मकसूदपुर चीनी मिल क्षेत्र के करीब 50 किसानों ने पृथीपुर सराय, मिलक मोतीखेड़ा, कंजरबसेड़ा, वालीपुर आदि गांवों में गन्ने की खेती का अवलोकन किया।
विज्ञापन

गन्ना विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक हरिमोहन ने किसानों को गन्ने की खेती की आधुनिक तकनीक की जानकारी दी। विभागीय अधिकारियों ने किसानों को गन्ने के साथ टमाटर, उरद व सरसों की बोआई पर जोर दिया। ट्रैंच विधि से बोआई की जानकारी दी गई। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने किसानों को बताया कि सहफसली खेती के फायदों के बारे में बताया। इस मौके पर वेव इंडस्ट्रीज के गन्ना अधिकारी प्रदीप कुमार, मदन सिंह, अंकुर तेजा मौजूद थे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें