फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रामपुर घना, कूबी, मोहनपुर के किसानों को मिलेगा उनकी जमीन का उचित मुआवजा

विज्ञापन
लखनऊ में अपने आवास पर प्रमुख सचिव, सिंचाई से बातचीत करते सदर विधायक। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
अमरोहा। पूर्व कैबिनेट मंत्री व सदर विधायक महबूब अली ने लखनऊ में प्रमुख सचिव, सिंचाई से ग्राम रामपुर घना, कूबी, मोहनपुर के किसानों को उनकी जमीन का उचित मुआवजे दिलाने के लिए कहा। इस पर प्रमुख सचिव ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द किसानों को उचित मुआवजा दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

मध्य गंगा नहर में जमीन आने के बाद चार गुना मुआवजे की मांग को लेकर ग्राम रामपुर घना, कूबी, मोहनपुर के ग्रामीण लगभग डेढ़ साल से धरने पर बैठे हैं। जिला स्तरीय अधिकारियों से लेकर जन प्रतिनिधियों तक किसानों से वार्ता कर चुके हैं लेकिन समस्या का हल नहीं निकल सका है। अब किसानों की समस्या हल कराने को लेकर सदर विधायक महबूब अली ने प्रमुख सचिव, सिंचाई से वार्ता कर जल्द ही उचित मुआवजा देने को कहा। इस पर प्रमुख सचिव ने जल्द ही मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। जब इन गांवों के ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने सदर विधायक का आभार व्यक्त किया। खुशी जताई कि जल्द ही उनकी समस्या का हल निकल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें