फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बुलंदशहर से आए किसानों ने गन्ने की खेती का जायजा लिया

Mon, 26 May 2025 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। मुख्यमंत्री गन्ना कृषक प्रशिक्षण व भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत बुलंदशहर से आए 60 किसानों ने क्षेत्र के कई गांवों में जाकर गन्ने की फसल व बोआई की विधि का निरीक्षण किया। किसानों को गन्ने की बोआई की आधुनिक विधि की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

वेव इंडस्ट्रीज के बुलावे पर बुलदंशहर के 60 किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को क्षेत्र के गांव मोहरका पट्टी, तिगरी, गढ़ी फरीदपुर पहुंचा। इन गांवों के किसानों ने बुलंदशहर के किसानों को ट्रैंच विधि से बोआई के तरीके व लाभ गिनाते हुए बताया कि इस विधि से 85 क्विंटल प्रति बीघा गन्ना की पैदावार प्राप्त की जा रही है।
स्थानीय किसानों ने बुलंदशहर के किसानों को पेड़ी गन्ना प्रजाति को .14201, 15023 व को .13235 के बारे में जानकारी दी। मिल अधिकारियों ने आरएमडी मशीन द्वारा पेड़ी प्रबंधन की जानकारी दी। गढ़ी फरीदपुर के किसान जन्म सिंह के खेत में सहफसली खेती का अवलोकन किया गया। जिसमें गन्ने के साथ सरसों की बोआई की गई थी। इस मौके पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक हरिमोहन, वेव इंडस्ट्रीज के गन्ना महाप्रबंधक जगतवीर सिंह, प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें