फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: किसानों ने क्रय केंद्र बदलने का जताया विरोध

Thu, 02 Nov 2023 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गन्ना क्रय केंद्र बदलने के विरोध में मउमय चक के किसानों ने डीसीओ कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए क्रय केंद्र न बदलने की मांग की। किसानों का कहना था उनकी बिना सहमति के गन्ना क्रय केंद्र बदल दिया गया, जिसका वह विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में मउमय चक किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को डीसीओ मनोज कुमार से मिला। किसानों का कहना था कि उनका क्रय केंद्र नंगलिया बी में है। जिसका गन्ना त्रिवेणी शुगर मिल को जा रहा था। लेकिन अबकी बार गन्ना क्रय केंद्र को दीवान शुगर मिल को दे दिया गया। किसानों का कहना है कि उनकी बिना सहमति और जानकारी के गन्ना क्रय केंद्र को बदल दिया गया। किसानों का कहना है कि वह दीवान शुगर मिल को अपना गन्ना नहीं देंगे। किसानों की समस्याओं को देखते हुए डीसीओ मनोज कुमार ने वार्ता कर समाधान निकालने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर जसपाल सिंह फौजी, सतेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, राजवीर सिंह, महकार सिंह, गौरव कुमार, सचिन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें