फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रक्षा मंत्रालय के सेवानिवृत्त सहायक प्रबंधक की जमीन का धोखाधड़ी से कराया बैनामा

Thu, 02 Nov 2023 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। रक्षा मंत्रालय से सेवानिवृत सहायक प्रबंधक की पत्नी के नाम दर्ज भूमि को धोखाधड़ी एवं कूट रचित दस्तावेज तैयार करके फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया गया। अदालत के आदेश पर महिला समेत दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर को मोहल्ला कायस्थान निवासी ऊषा रस्तोगी के पति योगेंद्र रस्तोगी रक्षा मंत्रालय से सहायक प्रबंधक के पद से सेवानिवृत हुए हैं। ऊषा रस्तोगी की भूमि सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव बहांपुर में है। ऊषा रस्तोगी ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने धोखाधड़ी करके एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर लिए। ऊषा रस्तोगी पत्नी सुरेंद्र के नाम की एक महिला को रजिस्ट्री कार्यालय में खड़ा करके भूमि का फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया। जब इस बात का पता चला तो पुलिस से शिकायत की गई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद पीड़िता ने अदालत की शरण ली। अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश किए।
सीओ अरुण कुमार ने बताया कि अदालत के आदेश पर ऊषा रस्तोगी पत्नी योगेंद्र रस्तोगी की तहरीर पर गांव बहांपुर निवासी ऊषा रस्तोगी पत्नी सुरेंद्र, जसमाल सिंह, रामपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, मोहल्ला कायस्थान निवासी संदीप कुमार, मोहल्ला होलीबाला निवासी महेशचंद्र त्रिवेदी, भीकनपुर निवासी समरपाल सिंह, मोहल्ला कायस्थान निवासी सोनिया रस्तोगी, मोहल्ला कायस्थान निवासी ज्ञानेंद्र कुमार, आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव ईंटा निवासी राजेंद्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 468, 471 व 120 बी के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें