बिजली के खंभे पर नलकूप का केबिल जोड़ते समय एक किसान की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
मंगलवार की सुबह गांव दादूपुर निवासी जगदीश (40 वर्ष) खेत पर सिंचाई करने के लिए गया था। खेत पर पहुंचकर वह नलकूप का केबिल लाइन से जोड़ने लगा। बिजली आपूर्ति नहीं होती देख वह खंभे पर केबिल जोड़ने के लिए चढ़ गया। अचानक बिजली आपूर्ति चालू हो गई। जिसके चलते किसान को खंबे पर चढ़े हुए करंट लग गया और मौके पर ही मौत हो गई। जगदीश के साथ उसका भतीजा काविंद्र भी नलकूप पर गया था। हादसे के बाद काविंद्र ने अपने परिजनों को सूचना दी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक जगदीश की शादी नही हुई थी। वह अपने भाई धर्म सिंह के पास में ही रहकर गुजर बसर कर रहा था।