फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता

विज्ञापन
हसनपुर में ओलावृष्टि से बर्बाद हुई गेहूं की फसल। - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी गेहूं की तैयार फसल खराब होने की कगार पर है। ऐसे में किसान परेशान हैं कि कहीं आफत की यह बारिश उनकी सारी मेहनत पर पानी न फेर दे। शुक्रवार को भी बादल आसमान में उमड़-उमड़कर खूब बरसे।
विज्ञापन

गुरुवार की रात झमाझम बारिश हुई। शुक्रवार को भी आकाश में बादल छाए रहे और कई-कई बार बारिश पड़ी। हालांकि बारिश से मौसम सुहावना हो गया, लेकिन बिन मौसम बारिश से किसान चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि पहले ही बारिश से गेहूं, सरसों की फसलों को नुकसान पहुंच रहा था। अब फिर से बारिश इन फसलों पर आफत बनकर बरस रही है। वहीं अधिक वर्षा होने से किसानों के समक्ष पशुओं के चारे की समस्या भी उत्पन्न होने लगी है। पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर हुई बारिश ने आर्थिक दृष्टिकोण से किसानों की कमर तोड़ दी है। गांव मझोला निवासी हरवंश सिंह, पखरौला हाशमपुर निवासी इरफान अहमद, पपसरा खादर निवासी आले हसन, खादगूजर निवासी ऋषिपाल सिंह आदि किसानों ने बताया कि पिछले काफी समय से ओलावृष्टि, अधिक वर्षा और तेज हवा चलने के कारण खेतों में खड़ी फसल गिर गई है। इससे उन्हें आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है। किसानों को चिंता सता रही है कि आए दिन वर्षा और ओलावृष्टि होने से फसलों को तो नुकसान हो ही रहा है, पशुओं के चारे का भी संकट गहराने लगा है। वर्षा और ओलावृष्टि से गन्ने का अगोला खराब हो चुका है। वहीं गेहूं की फसल में पड़ चुकी बाली ओले ने खराब कर दी है।

गजरौला में शुक्रवार की शाम को आसमान में बादल घुमड़कर आए और काली घटाएं छा गईं।- फोटो : GAJRAULA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें