फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: खराब खाद देने से फसल बर्बाद होने का आरोप, किसानों ने दुकान पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दो माह पहले खराब खाद देने को लेकर किसानों ने खाद विक्रेता की दुकान पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि किसान मामले की शिकायत करने गए किसानों से दुकानदार अभद्रभाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। उन्होंने डीएम को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

मामला अमरोहा देहात क्षेत्र का है। संभल जिले के गांव कुरकावली निवासी किसान मनोज कुमार ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा कि वह दो माह पहले क्षेत्र में यूरिया की किल्लत मची हुई थी। इसी दौरान किसान मनोज ने अमरोहा-अतरासी मार्ग स्थित एक दुकान से एनपीके खाद के 30 गट्टे खरीदे थे। जिनकी कीमत 60 हजार रुपये थी। किसान ने वह खाद अपनी आलू की फसल में लगाया है। आरोप है कि खाद लगाने के कुछ दिनों बाद आलू की सारी फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई। जिससे किसान को तीन से चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। किसानों का कहना कि दुकानदार ने उन्हें खराब खाद दिया था। जिससे उनकी आलू की सारी फसल नष्ट हो गई। उन्होंने डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें