फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फैक्ट्रियों से फैल रहे प्रदूषण पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की पंचायत में सीएम से गजरौला की औद्योगिक इकाइयों द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण पर अंकुश लगाने की मांग की है। किसानों ने छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला भिजवाने और उनके द्वारा नष्ट की जा रही फसल का मुआवजा दिलाने की मांग भी की।
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर में सोमवार को भाकियू लोकशक्ति की पंचायत आयोजित की गई। जिसमें राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुमित नागर ने कहा कि छुट्टा पशु किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। सरकार दावा कर रही है कि सभी गोवंशीय पशुओं को गोशाला भिजवाया जा रहा है। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने छुट्टा पशुओं द्वारा नष्ट की जा रही फसलों का मुआवजा दिलाने व प्रत्येक गांव में मेडिकल शिविर लगाकर स्वास्थ्य की जांच कराने की मांग की। पंचायत में गंगा के कटान को रोकने के लिए स्थायी तटबंध का निर्माण और पात्रों के राशन कार्ड बनाने की मांग की। वहीं, धनौरा में क्षेत्र में रेखा नाम की महिला द्वारा 40 महिलाओं के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में कार्रवाई न होने पर रोष जताया। बिजली विभाग द्वारा किसानों का शोषण करने का आरोप लगाया। पंचायत में तिगरी मेले में शिविर लगाकर प्याऊ लगाने का फैसला भी लिया गया। इस दौरान नीरज कुमार, रणवीर सिंह, चंद्रपाल सिंह, हरीसिंह, नफीस, नरदेव सिंह, अशोक सैनी, हिमांगी नागर, दीपांकर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें