फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने गन्ने का बकाया भुगतान मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन असली की पंचायत मंडी समिति में आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष महावीर सिंह ने कहा कि बकाया गन्ना भुगतान नहीं होने से किसानों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित पंचायत में उन्होंने कहा कि कई बार चीनी मिल अधिकारियों से गन्ना भुगतान की मांग की जा चुकी है लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। कहा कि किसानों के निजी नलकूप व घरेलू कनेक्शनों पर बिजली विभाग द्वारा रिचार्ज मीटर लगाए जाने की तैयारी की जा रही है। यदि ऐसा होता है तो इसका विरोध किया जाएगा। तहसील अध्यक्ष अमरपाल सिंह ने कहा कि छुट्टा पशुओं से निजात दिलाई जाए। किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पंचायत की अध्यक्षता कैलाश सिंह एवं संचालन गोवर्धन ने किया। इस मौके पर जसवीर सिंह, युवा ब्लॉक अध्यक्ष मेवाराम, जिला उपाध्यक्ष चेतन सिंह, राविंद्र सिंह, इशरत अली, इकरार अली, सतपाल सिंह, रूपकिशोर, सुखी राम सिंह, तोताराम, मुन्नू सिंह, कैलाश सिंह आदि मौजूद रहे।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पंचायत में आवारा पशुओं एवं बिजली की कटौती को लेकर रोष जताया गया। कहा कि किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसे सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

आदमपुर के शिव मंदिर पर आयोजित पंचायत में किसानों ने कहा कि सिंचाई हेतु शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं मिल रही। बिजली कटौती को रोका जाए। आदमपुर से संबंधित सभी जर्जर लाइनों एवं खंभों को तुरंत बदलवाया जाए। बंद पड़े हैंडपंपों को तुरंत रीबोर कराया जाए। क्षेत्र में आवारा पशुओं द्वारा किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाए जा रहा है। पशुओं को गोशाला पहुंचाया जाए। जिससे किसान की फसल बर्बाद होने से बच सकें। इस मौके पर गंगेश्वरी ब्लॉक अध्यक्ष टीटू त्यागी, फूलसिंह, सुरेंद्र शर्मा, महेश पहलवान, महावीर सिंह, रियाजुद्दीन, महेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें