फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड नहीं बनने से किसान परेशान : उम्मेद

Mon, 06 Jan 2025 12:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक चौहान के राष्ट्रीय महासचिव उम्मेद सिंह ने कहा कि राशन कार्ड नहीं बनने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द पात्र किसानों के राशन कार्ड बनाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को राजपूत कॉलोनी में योगेंद्र सिंह चौधरी के आवास पर बैठक हुई। जिसमें राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सीओ उम्मेद सिंह ने गांव दढि़याल निवासी योगेंद्र सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष गंगेश्वरी मनोनीत किया। उनको मनोनयन पत्र भी सौंपा गया। उन्होंने कहा कि अभी तक गन्ने का रेट घोषित न होने से किसानों में रोष है। उन्होंने 450 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का दाम घोषित करने की मांग की। साथ ही क्षेत्र में घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर गोशाला भिजवाने और पात्र लोगों के राशन कार्ड बनवाए जाने की मांग की। इस दौरान जिला अध्यक्ष कामेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष जोया योगेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, राजेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें