फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली न मिलने से किसानों में रोष

Tue, 17 Jun 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर में सोमवार को भारतीय किसान संघ की पंचायत आयोजित की गई। इसमें बिजली से जुड़ी समस्याओं समेत विभिन्न समस्याओं को उठाया गया। साथ ही उनके निराकरण की मांग की गई। पंचायत में किसानों ने सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली न मिलने पर रोष जताया।
उधर, पंचायत में पहुंचे एसडीओ मिथलेश कुमार ने किसानों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शर्मा ने कहा कि बिजली की कटौती का सिलसिला नहीं थम रहा। सिंचाई के लिए बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही। हर घर जल योजना के तहत गांवों में बनाई गई पानी की टंकियां अभी तक चालू नहीं हुई हैं। जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई पात्र लोगों के राशन कार्ड काट दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल द्वारा किसानों की जमीन का अंश बंटवारा फर्द में गलत तरीके से दर्ज किया गया है। गांव उधनपुर से मुंसिफ कोर्ट तक की टूटी सड़क से राहगीरों को परेशानी हो रही है। यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, धर्मपाल चौहान, नेपाल सिंह, ओम प्रकाश, दिलीप सिंह, अशोक कुमार चौधरी, कर्मेंद्र सिंह, ओमवीर चौहान, यशवीर सिंह, राजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें