फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू मंडी को लेकर किसान-भाकियू भानू आमने-सामने

Thu, 23 Nov 2017 01:36 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/हसनपुर। 
विज्ञापन
हसनपुर में अवैध आलू मंडी को हटाने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू भानू के पदाधिकारी।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव काला खेड़ा में लग रही आलू मंडी को मंडी समिति हसनपुर के आढ़तियों द्वारा काला खेड़ा से आलू मंडी हटाने की मांग एसडीएम से करने के बाद भाकियू भानू भी आढ़तियों के पक्ष कूद पड़ी है। बुधवार केे आलू मंडी के किसान और भाकियू भानू आमने-सामने आ गई। किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर आलू की मंडी यथा स्थिति रहने की मांग की। वहीं भाकियू भानू के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को समस्याएं गिनाते हुए आलू मंडी खत्म करने की मांग की है।
विज्ञापन


काला खेड़ा आलू मंडी के किसानों ने उप जिलाधिकारी यशवर्धन श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंप कर कहा कि काला खेड़ा में अधिकतर लोग आलू की पैदावार पर निर्भर हैं तथा 20 साल से सड़क किनारे अपनी खाली पड़ी निजी जमीन पर आलू बेचते हैं। जबकि मंडी समिति के कर्मचारी अपना मंडी शुल्क भी लेते हैं। मंडी शुल्क कि कोई चोरी नहीं की जाती। सड़क पर कोई अवरोध नहीं होता। कहा कि 21 नवंबर को मंडी समिति के कर्मचारी व पुलिस द्वारा अपने निजी वाहनों पर आलू भंडार करते समय रोक दिया गया और आलू से भरी गाड़ी को थाने ले आए। आलू मंडी खत्म न की जाए। इस मौके पर हाफिज नूर मोहम्मद, इसरार अहमद, अलाउद्दीन, शराफत, जमील अहमद, अफसर, इस्लाम, दिनेश आदि किसान थे।

उधर भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर कहा कि काला खेड़ा में अवैध रूप से रात के समय आलू की मंडी लगाई जाती है। जिससे किसानों को रात के समय पैसा ले जाने में लूटपाट होने की आशंका रहती है। अवैध आलू की मंडी बंद की जाए तथा आलू मंडी लगने से राजस्व को भी हानि होती है। चेतावनी दी है कि अगर अभी आलू की मंडी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो 24 नवंबर को सड़क जाम कर देंगे। ज्ञापन देने वालों में वीरेंद्र सिंह, यशपाल सिंह, राजू चौहान, देवेंद्र सैनी, तहसील अध्यक्ष हरकेश सिंह, रूपचंद सागर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें