फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोया में एक मतदाता के दो-दो वोट, जांच शुरू

Thu, 23 Nov 2017 01:31 AM IST
ब्यूरो  अमर उजाला/ अमरोहा। 
विज्ञापन
VOTE
विज्ञापन
जोया नगर पंचायत में फर्जी वोटर बनाने का मामला सामने आया है। एक मतदाता के दो-दो वोट बना दिए हैं जिनकी संख्या सैकड़ों में है। भाजपाइयों ने सुबूतों के साथ शिकायत की तो जिलाधिकारी फर्जीवाड़े को लेकर सख्त नजर आए। उन्होंने मामले की जांच कराकर बीएलओ पर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। साथ ही एडीएम को मतदाता सूची का अवलोकन कर जांच पड़ताल कर एक-एक वोट काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

 
बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता युद्धवीर सिंह, गिरीश त्यागी, कुलदीप चौधरी व अन्य एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर उन्होंने जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा नेताओं ने उनको बताया कि नगर पंचायत जोया में बड़े पैमाने पर फर्जी वोट बनाए गए हैं। 19 बूथों पर कई मतदाताओं के दो-दो वोट बने हैं। इनकी संख्या एक-दो नहीं बल्कि सैकड़ों में हो सकती है। कर्मचारियों की लापरवाही के कारण बड़े पैमाने पर फर्जी वोट बनाए गए हैं। 

इसकी गहनता से जांच कराई जाए ताकि निकाय चुनाव में फर्जी मतदान को रोका जा सके। जांच में दोषी मिलने वाले कर्मचारियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए। इस संबंध में भाजपाइयों ने उनको बाकायदा सुबूत उपलब्ध कराए और ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी ने फर्जी वोट बनाने के मामले में गंभीरता से लिया है। उन्होंने अपर जिलाधिकारी को प्रकरण से अवगत कराते हुए जांच कर बीएलओ पर कार्रवाई करने को कहा है। फर्जी वोट न पड़ें, इसके लिए भी दिशा निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें