फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। संदिग्ध हालात में किसान का शव फंदे पर लटकता मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के एक गांव की है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। किसान की करीब पंद्रह साल पहले मौत हो चुकी है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और बेटी है। इकलौता बेटा भी किसानी करता है। उसके परिवार में भी पत्नी और एक बेटा है। शुक्रवार की रात 30 वर्षीय किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के ही कमरे में फंदे पर लटकता मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। थोड़ी ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। शव को फंदे से नीचे उतारा। शनिवार की शाम परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। इकलौते बेटे की मौत के बाद जहां मां और बहन का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पत्नी और बेटा भी बदहवास हैं। इंस्पेक्टर संजीव कुमार त्यागी ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें