फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने डीसीओ दफ्तर घेरा, हंगामा

Fri, 17 Nov 2017 01:46 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /अमरोहा। 
विज्ञापन
अमरोहा में चीनी मिल संबंधित किसान समस्याओं को लेकर डीसीओ का घेराव करते भाकियू भानू के पदाधिकारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक भानू ने डीसीओ दफ्तर पर धरना दिया और अधिकारियों को अपने बीच बैठाकर खरीखोटी सुनाई और जोरदार नारेबाजी व प्रदर्शन किया। किसानों ने समस्याओं का समाधान नहीं होने पर 21 नवंबर को उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। 

गुरुवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी व किसान जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां पर धरने पर बैठ गए और जमकर हंगामा किया। किसानों के उग्र तेवर देखते ही गन्ना अधिकारी संजय सिसौदिया दफ्तर से बाहर निकले और उनके बीच में जाकर बैठ गए। एक-एक कर समस्या को नोट किया। इस बीच किसान नेताओं ने क्रय केंद्रों पर हो रही घटतौली व झनकपुरी ए क्रय केंद्र पर जलीलपुर मुलकटा, महेशरा, जलालपुर कलां, निपनिया आदि गांवों के नए सट्टा धारकों के गन्ने के सर्वे की जांच कराने की मांग की। चंदनपुर, धनौरा, असमोली शुगर मिलों की दैनिक खरीद की मॉनीटरिंग कराकर किसानों का गन्ना बिकवाने का  मार्ग तलाशने व राणा शुगर मिल बेलवाड़ा के गन्ना क्रय     केंद्र बढ़ाने की मांग उठाई। समस्याओं का निस्तारण न होने किसानों ने 21 को फिर धरना-प्रदर्शन को चेताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाध्यक्ष चौ. सुरेंद्र सिंह, चौ. जयकीरत सिंह, तेजपाल सिंह, राजीव कुमार, करन सिंह, सचिन, नर सिंह, ब्रजपाल सिंह यादव, उकेंद्र सिंह, वीर सिंह, सतेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह आदि किसान मौजूद रहे। उधर अधिकारियों ने उनकी हरेक मांग के निस्तारित कराने की बात कही।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें