फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मुरादाबाद मंडी में सब्जी बेचने जा रहे किसान की हादसे में मौत

Fri, 10 Oct 2025 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। मुरादाबाद मंडी में सब्जी बेचने जा रहे किसान रामस्वरूप सिंह (40) की बृहस्पतिवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी होने पर पहुंचे परिजन बिना कार्रवाई के ही शव को घर ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


यह हादसा पाकबड़ा थानाक्षेत्र में हाईवे पर हुआ। किसान रामस्वरूप सिंह सैनी डिडौली क्षेत्र के पतेई खालसा गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी पूजा के अलावा दो बेटे और एक बेटी है। दो भाइयों में बड़े रामस्वरूप सिंह बृहस्पतिवार सुबह टेंपो में सब्जी लादकर मुरादाबाद मंडी बेचने जा रहे थे। उनका टेंपो पाकबड़ा में हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। हादसे में रामस्वरूप की मौत हो गई जबकि टेंपो चालक को भी चोट आई है। अमरोहा सिटी सीओ शक्ति सिंह ने हादसे की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें