फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान हितैषी सरकार कृषि कानूनों को वापस ले

विज्ञापन
हसनपुर में भाकीयू महाशक्ति की बैठक में बोलते जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह आर्य। - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की बैठक में जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह आर्य ने कहा कि हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में किसान आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार को उनकी कोई फिक्र नहीं है। सरकार यदि किसानों का हित चाहती है तो अति शीघ्र कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा करे।
विज्ञापन

रविवार को जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह आर्य के आवास पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि तीन जनवरी को गांव डगरपुरी में राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में पंचायत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया गया। कहा की हर तरफ किसानों की अनदेखी की जा रही है एक तरफ किसान कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं तो वहीं छुट्टा पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस मौके पर ब्लॉक संरक्षक हाजी मसरूर, ब्लॉक उपाध्यक्ष कपिल कुमार, तहसील अध्यक्ष नवाब सैफी, गुड्डू प्रधान, नरेंद्र प्रधान, हाफिज नूर मोहम्मद, रूप सिंह, कमल सिंह चौहान, सौरव अलोना, तेजपाल खड़गवंशी, रूपचंद, हरदेव खड़गवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें