फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: किसान की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोप लगाकर ससुराल वालों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नारंगपुर निवासी 30 वर्षीय किसान राहुल की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। दामाद की मौत की खबर मिलते ही ससुराल वाले मौके पर पहुंच गए और परिजनों पर ही हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत किया। बाद में शव को ट्राली से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

मृतक राहुल गांव में रहने वाले चंद्रपाल सिंह के बेटे थे। राहुल की शादी पांच साल पहले संभल जनपद के हयातनगर निवासी ज्योति के साथ हुई थी। शादी के पांच साल बाद भी उनके परिवार में कोई संतान नहीं थी। जिसे लेकर राहुल और उसकी पत्नी ज्योति के बीच विवाद रहता था। आपसी झगड़े के चलते चार माह से ज्योति अपने मायके में रह रही है। परिजनों के मुताबिक राहुल की कई दिन से तबीयत खराब चल रही थी। सोमवार सुबह राहुल के सीने में दर्द हुआ और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई।
परिजन अभी राहुल के शव का अंतिम संस्कार करने लेकर जा रहे थे। तभी दामाद की मौत की खबर लगते ही सुसराल वाले भी आ गए। उन्होंने राहुल के परिजनों पर ही उसकी हत्या करने आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्राली में रखे शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें