फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जन्मदिन से एक दिन पहले सड़क हादसे में आईटीआई के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। जन्मदिन से एक दिन पहले सड़क हादसे में रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव पपसरा निवासी 20 वर्षीय रोहित पुत्र भोपाल सिंह प्रजापति की मौत हो गई। युवक आईटीआई द्वितीय वर्ष का छात्र था। रविवार की रात गजरौला से बाइक से लौटते समय फौंदापुर के सामने अज्ञात बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। एंबुलेंस कर्मी उसे सीएचसी में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव पपसरा निवासी भोपाल सिंह प्रजापति की कई साल पूर्व मौत हो गई थी। गांव में उनके चार बेटे रहते हैं। उनके बड़े बेटे कविराज सिंह सीआईएसएफ में दरोगा हैं और दूसरे नंबर के बेटे कैलाश सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही हैं। रामपुर में उनकी तैनाती है। सबसे छोटा बेटा 20 वर्षीय रोहित जोया के नारंगपुर आईटीआई में द्वितीय वर्ष का छात्र था। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव खाद गुर्जर में रोहित की बहन शशिबाला रहती हैं। रोहित अपनी बहन के घर रह कर गजरौला बस्ती में एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था। कविराज सिंह ने बताया कि रविवार की रात नौ बजे रोहित गजरौला से बाइक पर सवार होकर अपनी बहन के घर जा रहा था।
वह खाद गुर्जर मार्ग पर फौंदापुर के सामने पहुंचा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार बाइक सवार आया। उसने लापरवाही व तेजी से चलाते हुए रोहित की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पाकर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। रोहित को सीएचसी लेकर आई। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। हादसे की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि हादसे में छात्र की मौत का मामला सामने आया है। मृतक के भाई कैलाश की तहरीर पर बाइक के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


एक जनवरी-24 को बीस साल का होता रोहित

हादसे का शिकार हुए छात्र रोहित के भाई कविराज सिंह ने बताया कि उनका सबसे छोटा भाई जन्मदिन से एक दिन पहले ही दुनिया को छोड़ गया। उसका जन्म एक जनवरी 2004 को हुआ था। वह पढ़ने में बेहद होशियार था। पुलिस की भर्ती के लिए भी उसने आवेदन किया। सबसे छोटा होने के कारण वह सभी का लाडला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें