मंडी धनौरा/कुआखेड़ा। क्षेत्र के गांव हलुपुरा निवासी किसान जितेंद्र सिंह 42 वर्ष की रेत की ढांग के नीचे दबकर मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर परिजन बिलखने लगे। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
गांव हलुपुरा निवासी जितेंद्र सिंह उम्र 42 साल बुधवार की सुबह अपने घरेलू नौकर के साथ गांव से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित तालाब से घर के काम के लिए रेत लेने गए थे। अचानक बालू की ढांग उनके ऊपर गिर गई और वह उसके नीचे दब गए। नौकर ने घर पहुंच कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर परिजनों ने जितेंद्र सिंह को बाहर निकाला। उनको तत्काल अमरोहा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डाक्टर ने उनको परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर परिजन विलाप करने लगे। उनके दो बच्चे हैं। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।