फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सांड़ से बाइक टकराने पर किसान की जान गई

Thu, 25 Sep 2025 04:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। ससुराल जाते समय गांव सतेड़ा एतमाली निवासी सहदेव (32) की बाइक रहरा-हसनपुर मार्ग पर भावली मोड़ के पास सांड़ से टकरा गई। हादसे में उनकी मौत हो गई। बिना कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सतेड़ा एतमाली निवासी सहदेव खेतीबाड़ी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। बताते हैं कि मंगलवार की शाम सहदेव बाइक से आदमपुर क्षेत्र के गांव भूवरा स्थित ससुराल जा रहे थे। रहरा हसनपुर मार्ग पर भावली मोड़ के पास सड़क पर अचानक सामने आए सांड़ से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में सहदेव बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया। बुधवार की सुबह को उपचार के दौरान मेरठ में सहदेव की मौत हो गई। मृतक ने अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बच्चे छोड़े हैं। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें