फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुताई के समय गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। खेत की जुुताई करते समय रोटावेटर के नीचे आ जाने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नेकपुर निवासी अमित (28) के पास खेत की जुताई के लिए रोटावेटर है। बताया जाता है कि अमित के कुछ रिश्तेदार अपने खेत के लिए अमित का रोटावेटर लेने आए थे। उनको सुबह को रोटावेटर ले जाना था। अमित को कुछ बचे खेत की जुताई करनी थी। वह रिश्तेदारों के साथ ही खेत पर चला गया। वह खेत की जुताई कर रहा था। अचानक वह नियंत्रण खो बैठा और रोटावेटर के नीचे आ गया। वह बुरी तरह घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन और रिश्तेदार उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होने पर विलाप करने लगे। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें