फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्म हाउस हत्याकांड : तीन बदमाशों के गैर जमानती वारंट की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। गुलालपुर के जंगल में अनिरुद्ध व रतनपाल भाटी की हत्या करने के मामले में फरार चल रहे मास्टर माइंड अशोक, सुरजन, विनय और कपिल के गैर जमानती वारंट जारी कराने की तैयारी है। जबकि 14 साल पुराने मामले में मेरठ में आत्मसमर्पण कर चुके अंकुर के बी वारंट लिए जाएंगे। इसके लिए पुलिस ने अदालत से गुहार लगाई है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गंगा पार गुलालपुर के जंगल में फार्म हाउस पर नौ अक्तूबर की रात बदमाशों ने गौतमबुद्ध नगर के बोड़ाकी गांव निवासी रतनपाल भाटी व मेरठ के सीना गांव निवासी अनिरुद्ध की बलकटी व नल के हत्थे से ताबड़तोड़ वार कर हत्या की। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों ने हापुड़ जिले के नया गांव निवासी फार्म हाउस के नौकर जीतपाल को अधमरा कर छोड़ा था। पुलिस ने मृतक अनिरुद्ध के भाई कविशेक की तहरीर पर सीना गांव निवासी सलेक चंद उसके तीन बेटों सुमित उर्फ सोनू, अश्विनी, नितिन, धनपाल, मवाना निवासी हर्ष भाटी उर्फ गुड्डू, सिंभावली के बिरसिंहपुर निवासी अशोक सहित 13 आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया।
मगर विवेचना के दौरान सिंभावली थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर निवासी अशोक, उसके गांव के ही विनय, कपिल, दिनेश, गजरौला थाना क्षेत्र के मुरादपुर निवासी जितेंद्र भड़ाना, हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी चंद्रपाल, हैदरपुर निवासी सुरेंद्र व उसके भाई सुरजन और मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के सारंगपुर निवासी अब्बास, भड़ौली निवासी अंकुर उर्फ बाेलू के नाम सामने आए। जिसमें जितेंद्र भड़ाना, अब्बास, चंद्रपाल और सुरेंद्र को 14 अक्तूबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने बिरसिंहपुर निवासी राशन डीलर दिनेश को गिरफ्तार किया, जबकि अंकुर उर्फ बोलू ने 14 साल पुराने मामले में मेरठ में आत्म समर्पण कर दिया।
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड के मास्टर माइंड अशोक, विनय, कपिल, सुरजन पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस ने चारों को भगोड़ा घोषित कर दिया। उनके गांव और सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर चस्पा कर दिए। अब पुलिस उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराने की तैयारी कर रही है। जिसके लिए सोमवार को थाना पुलिस ने अमरोहा में अदालत से गुहार लगाई। एक दो दिन में पुलिस को इसकी सफलता मिल सकती है। जबकि अंकुर उर्फ बोलू के बी वारंट जारी कराएगी। उसे मेरठ अदालत से अमरोहा की अदालत में लाया जाएगा। जिससे उसके खिलाफ अमरोहा जिले में अदालती कार्रवाई की जा सके। सीओ श्वेताभ भास्कर ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें