फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: निजी अस्पताल में जच्चा की मौत पर परिजनों का हंगामा

Sun, 16 Mar 2025 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। निजी अस्पताल में बेटे को जन्म देकर जच्चा की मौत पर उसके परिजनों ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल स्टाफ को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। हंगामा कर रहे परिजनों को समझा कर शांत किया गया।
विज्ञापन

मामला अतरपुरा मोहल्ले में ओवरब्रिज के निकट एक निजी अस्पताल में शनिवार शाम 8.30 बजे का है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता की दो साल पूर्व शादी हुई। शनिवार सुबह 10 बजे प्रसव पीड़ा के चलते परिजनों ने उसे अतरपुरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसने
ऑपरेशन से बेटे को जन्म दिया। कुछ देर बाद उसकी हालत खराब हो गई। जिस पर उसने मुरादाबाद ले जाने की सलाह दी। परिजन प्रसूता को मुरादाबाद ले जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जिसकी जानकारी होने पर परिजन अस्पताल में एकत्र हो गए। उन्होंने जच्चा की मौत के लिए अस्पताल स्टाफ को जिम्मेदार ठहराते हुए हंगामा किया। कहा कि जच्चा की मौत के लिए अस्पताल के स्टाफ की लापरवाही सामने आई है। अस्पताल में हंगामे की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। घटना की जानकारी ली। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें