फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रिश्तेदारी में जा रहे परिवार से मारपीट, लूट का आरोप

Sun, 01 Dec 2024 11:39 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
उझारी में पेड़ से टकराई बोलेरो पिकअप । संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
उझारी (अमरोहा)। पिकअप में सवार होकर रिश्तेदारी में जा रहे परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। लूट का आरोप भी लगाया है। वहीं जिन लोगों पर मारपीट व लूट का आरोप है वह फाइनेंस कंपनी जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हसनपुर के गांव अब्दुल्लाह कॉलोनी निवासी नौशाद रविवार शाम बोलेरो पिकअप में सवार होकर परिवार की महिलाओं व बच्चों के साथ रिश्तेदारी में जा रहा था। नौशाद का कहना है कि जैसे ही उनकी गाड़ी उझारी गैस एजेंसी गोदाम के पास पहुंची तो पांच लोगों ने खुद को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताते हुए गाड़ी को जबरदस्ती रुकवाने की कोशिश की।
इस कारण पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। आरोप है कि गाड़ी में मौजूद महिलाओं के साथ मारपीट और आभूषण लूट लिए। कुछ ही देर लोगों की भीड़ जुट गई। मारपीट के आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। फाइनेंस कंपनी के जुड़े कर्मचारी किश्त जमा नहीं होने पर बोलेरो को वापस लेने आए थे। इसी वजह से विवाद हो गया और नौबत थाने तक पहुंच गई। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि फाइनेंस कंपनी के लोग बोलेरो पिकअप को कब्जे में करने आए थे। इसी को लेकर विवाद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें