फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हसनपुर के सिपाही की मौत से परिवार में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव रुखालू निवासी किसान सोमपाल सिंह के बेटे सचिन कुमार (29) की रामपुर में सड़क दुर्घटना में मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सचिन के बड़े भाई लेखपाल बॉबी गौतम ने बताया कि सचिन कुमार की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही भानु से हुई थी, जो वर्तमान में रामपुर के थाना शहजाद नगर में तैनात हैं। वर्तमान में वह आठ माह की गर्भवती हैं। पति की असमय मौत से पत्नी और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
बॉबी गौतम ने बताया कि सोमवार को सचिन की ड्यूटी गणेश चतुर्थी पर्व के मद्देनजर लगी हुई थी। ड्यूटी पूरी करने के बाद वह बाइक से थाना शहजाद नगर स्थित अपने कमरे पर वापस लौट रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सिपाही सचिन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सचिन की पत्नी भानु भी उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही हैं और वर्तमान में रामपुर के ही थाना शहजाद नगर में ही तैनात हैं। सिपाही की अचानक हुई मौत की खबर जैसे ही उनके गांव रुखालू पहुंची, पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन








वर्ष 2021 में पुलिस भर्ती, भाइयों में दूसरे नंबर पर थे
-सचिन वर्ष 2021 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनके बड़े भाई बॉबी गौतम हसनपुर तहसील में लेखपाल हैं, जबकि छोटे भाई पवित्र कुमार भी उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर सेवा दे रहे हैं।



10 दिन पहले ही आए थे गांव
-बड़े भाई लेखपाल बॉबी गौतम ने बताया कि सचिन कुमार लगभग 10 दिन पहले ही छुट्टी लेकर अपने गांव रुखालू आए थे। गांव में परिजनों और दोस्तों से मिलने के बाद वह वापस अपनी ड्यूटी पर लौटे थे। किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह उनकी गांव की आखिरी यात्रा होगी।





गमगीन माहौल में गंगानगर में हुआ अंतिम संस्कार
-मंगलवार शाम रामपुर से पोस्टमार्टम के बाद सचिन कुमार का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव रुखालू लाया गया। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को गंगानगर ले गए, जहां नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी गई। गंगानगर में घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें