फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: यात्रियों की कमी से अमरोहा-मुरादाबाद रात्रि बस सेवा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अमरोहा डिपो से मुरादाबाद के लिए संचालित रात्रि बस सेवा यात्रियों की कमी के कारण बंद कर दी गई है। यह बस रात आठ बजे मुरादाबाद के लिए चलती थी।
विज्ञापन

इस सेवा का उद्देश्य अमरोहा से मुरादाबाद, बरेली और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सुविधा देना था। अमरोहा डिपो से विभिन्न शहरों को बसों का संचालन किया जाता है। यात्रियों की कमी के कारण कई बस सेवाएं पहले भी बंद की जा चुकी हैं। इससे पहले गाजियाबाद मोहन नगर बस सेवा भी यात्रियों के अभाव में बंद हुई थी। परिवहन निगम को प्रतिदिन पर्याप्त यात्री नहीं मिलने के कारण यह सेवा बंद करनी पड़ी। देर शाम यात्रा करने वाले यात्रियों को अब परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों की संख्या बढ़ने पर रात्रि बस सेवा दोबारा शुरू करने पर विचार किया जा सकता है। एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि बस का संचालन यात्रियों की संख्या पर निर्भर करता है। यात्री नहीं मिलने से बस का संचालन बंद करना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें