फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद का शव पड़ा होने की झूठी सूचना दिलाने पर मिली जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। विवाद के पत्नी छोड़कर मायके गई तो युवक ने अपनी हत्या और शव नहर किनारे पड़ा होने की झूठी खबर फैलवा दी। पुलिस दौड़ी तो युवक गांव में घूमता मिल गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

बछरायूं थानाक्षेत्र के गांव कादराबाद निवासी गजराज का पत्नी से झगड़ा हो गया, जिसके चलते वह मायके चली गई। गजराज ने शनिवार की रात अपने दोस्त राजेंद्र निवासी भीकनपुर शुमाली को अपना मोबाइल दिया। उससे अपने भाई को यह झूठी सूचना दिलवाई कि गजराज की हत्या कर दी गई है। उसका शव गजरौला थाना क्षेत्र में चकनवाला के सामने पैंटून पुल के निकट पड़ा है। हत्या की खबर से हरकत में आए गजराज के भाई ने तुरंत पुलिस को खबर दी। थाना पुलिस और 112 के पीआरवी कर्मी मौके पर पहुंचे। मगर उन्हें वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस ने गांव में जाकर छानबीन की। गजराज गांव में घूमता मिला। हत्या की झूठी खबर देने का मामला सामने आने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ने झूठी सूचना दिलवाने के आरोप में गजराज को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर चालान कर दिया है। एसएसआई प्रमोद पाठक ने बताया कि उसका चालान किया जा रहा है। साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें