फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तिगरी मेले में 100 कैमरों से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुलिस विशेष इंतजाम कर रही है। मेले में 100 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। सुरक्षा, यातायात और गढ़ गंगा मेले की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए तीन कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। श्रद्धालुओं तक सूचनाएं पहुंचाने के लिए 200 पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

तिगरी गंगा तट पर करीब पांच किलोमीटर के दायरे में लगने वाले मेले में 40 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। मंगलवार को पुलिस रेडियो शाखा के निरीक्षक आरएन सिंह ने कंट्रोल रूम के लिए जमीन चिह्नित की। ऊबड़-खाबड़ जमीन को ट्रैक्टर से समतल कराया गया।
इस बार कंट्रोल रूम 100 फीट लंबा और 75 फीट चौड़ा बनाया जाएगा। पिछले वर्ष इसकी चौड़ाई 60 फीट थी। अतिरिक्त जगह में दो अलग कंट्रोल रूम भी बनाए जाएंगे।
-
तीन कंट्रोल रूम से मिलेगी तीन तरह की जानकारी
मुख्य कंट्रोल रूम में 100 सीसीटीवी कैमरों के जरिए मेले के प्रमुख स्थानों, घाटों और रास्तों की निगरानी की जाएगी। इससे कहीं भी भीड़ बढ़ने, विवाद होने या किसी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल मिल सकेगी। दूसरा कंट्रोल रूम यातायात व्यवस्था के लिए होगा। यहां से मेले के सभी मार्गों पर वाहनों की आवाजाही, जाम और रूट डायवर्जन पर नजर रखी जाएगी। इससे जरूरत पड़ने पर तत्काल यातायात में बदलाव किया जा सकेगा। तीसरे कंट्रोल रूम से गढ़ गंगा मेले की गतिविधियों की निगरानी होगी।
विज्ञापन

-
सूचनाओं के लिए लगेंगे 200 पब्लिक एड्रेस सिस्टम
मेले में करीब 200 पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाए जाएंगे। इनके माध्यम से श्रद्धालुओं को रास्तों, यातायात, सुरक्षा और जरूरी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जा सकेगी। किसी के बिछड़ने या आपात स्थिति में भी सार्वजनिक उद्घोषणा के जरिए मदद पहुंचाने में सहूलियत होगी। कंट्रोल रूम में करीब 50 पुलिसकर्मी हर समय मुस्तैद रहेंगे। इसके अलावा लगभग 15 विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी तैनात रहेंगे। इससे श्रद्धालुओं को होने वाली समस्याओं पर संबंधित विभाग तत्काल कार्रवाई कर सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें