फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घटते तापमान के बीच भी बढ़ रहा बुखार और डेंगू का ताप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

ठंड का दौर शुरू हो चुका है, लेकिन वायरल बुखार और डेंगू का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार डेंगू व बुखार के मरीज सामने आ रहे हैं। अब तक जिले में डेंगू के 54 केस सामने आ चुके हैं। वहीं, डेंगू पीड़ित छात्र की भी मौत हो चुकी है। हालांकि, चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में बदलाव के बीच सावधानी बरतने की जरूरत है। कहना है कि डेंगू के शुरुआती लक्षण फ्लू जैसे होते हैं।
नवंबर माह आधा बीत चुका है और तापमान में भी गिरावट महसूस की जा रही है। उसके बाद भी बुखार से लोग पीड़ित हो रहे हैं। जबकि, डेंगू आशंकित मामले भी सामने आ रहे हैं। शायद ही कोई ऐसा दिन हो, जिस दिन डेंगू के केस सामने न आते हों। यही नहीं एक दिन में कई-कई मरीज सामने आ रहे हैं। हालांकि, शुक्रवार को गंगा स्नान के अवकाश के चलते ओपीडी नहीं हुई, लेकिन जिला अस्पताल के वार्ड में बुखार के 8 मरीज भर्ती थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह का कहना है कि डेंगू के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में दर्द, जीमिचलाना, उल्टी होना, आंखों के पीछे दर्द, कान की ग्रंथियों में सूजन व त्वचा पर लाल चकत्ते आदि होना है। डेंगू से बचाव के लिए घर के आसपास पानी एकत्र न होने दें। ठहरे पानी में मच्छरों के लार्वा बढ़ते हैं। लक्षण प्रतीत होते ही नजदीक के अस्पताल में पहुंचकर इलाज कराएं। बताया कि डेंगू व बुखार के मरीजों के लिए दवाओं के पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। मौसम में बदलाव हो रहा है। लोग एहतियात बरतें। लक्षण प्रतीत होने पर डेंगू की जांच जरूर कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें