संगठन के जिलाध्यक्ष हाजी हसीन अहमद गफ्फारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि आधार कार्ड अपडेट न होने से स्कूली बच्चों की अपार आईडी बनाने में परेशानी हो रही है। हसनपुर एसबीआई बैंक की मशीन खराब होने के कारण आधार में अपडेट भी नहीं हो पा रहे हैं। सिर्फ डाकघर में ही आधार कार्ड से संबंधित कार्य हो रहे हैं, जहां पर लोगों को आगामी तीन माह तक की तिथि मिल रही हैं।
इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने कहा कि नहरों की पुलिया पर स्लैप नहीं बनी है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं किसान सेवा भदौरा में सड़क किनारे बनी नालियों के पानी की निकासी न होने से रास्तों पर पानी भरा है। किसानों ने डीएम से जल्द समस्याओं के समाधान कराने की मांग की। इस मौके पर महेंद्र सिंह, आसिफ अली, राजपाल सिंह चौहान मौजूद रहे।