फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 24 घंटे बाद भी छात्रा की हत्या के प्रयास का आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा

Mon, 06 Jan 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

स्कूटी से जा रही मेडिकल छात्रा की हत्या का प्रयास करने का आरोपी घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा सका है। पुलिस की तीन टीमें संभावित ठिकानों पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। उधर, घटना के बाद से छात्रा सहमी हुई है। घबराहट के चलते वह किसी से बात नहीं कर पा रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मेडिकल कॉलेज की छात्रा शनिवार शाम स्कूटी से गांव जा रही थी। आरोप है कि नगर और गांव के बीच मिले गांंव के ही युवक ने छात्रा के साथ मारपीट की थी। उसे जमीन पर गिरा दिया। पैरों से छात्रा का गला घोंटने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर आए गांव के लोगों ने किसी तरह छात्रा को आरोपी से छुड़ाया था। इस बीच आरोपी मौके से भाग गया था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। पीड़ित छात्रा का पुलिस ने रात में ही मेडिकल कराया था और आरोपी राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने तीन टीम गठित कर गिरफ्तारी के आदेश दिए। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहींं लगा। उधर घटना के बाद से ही छात्रा सहमी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि वह किसी से बात नहीं कर रही है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि आरोपी हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें