फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नगर कीर्तन में दिखा आस्था, उत्साह और शौर्य का संगम

Mon, 06 Jan 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
नगर कीर्तन शोभायात्रा में करतब दिखाते गतका पार्टी के कलाकार। संवाद
विज्ञापन
गजरौला।
विज्ञापन

नगर में रविवार को गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर निकाले गए नगर कीर्तन में आस्था, उत्साह और शौर्य का संगम दिखा। गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। बैंड बाजे की धुन पर लोग थिरकते रहे। मार्ग में गुरु ग्रंथ साहिब पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद लिया। लोगों ने प्रसाद वितरित किया। सतनाम सतनाम वाहे गुरु के स्वर से आकाश गूंज उठा।
सिखों के 10वें गुरु के प्रकाश पर्व पर रविवार को धूमधाम से नगर कीर्तन निकाला गया, जिसमें चौपला पर गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया। मार्ग में भी गतका पार्टी के कलाकार करतब दिखाते चल रहे थे। उनके आगे ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सिख समुदाय के लोग सतनाम सतनाम वाहे गुरु का उद्घोष करते चल रहे थे। फूलों से सजाए गए भव्य वाहन में गुरु ग्रंथ साहिब को रखा गया। उसके आगे जल का छिड़काव, रास्ता साफ करते और फूल बरसाते लोग चल रहे थे।
विज्ञापन

शोभायात्रा में हाथ में तलवार लिए पंज प्यारे अलग छटा बिखेर रहे थे। चौपला से ओवरब्रिज को पार कर इंदिरा चौक होते हुए बस्ती मोहल्ला और रेलवे स्टेशन मार्ग से वापस इंदिरा चौक से होकर गुरुद्वारा साध संगत पर जाकर संपन्न हुई। रास्ते में लोगों ने गुरु ग्रंथ साहिब पर पुष्प वर्षा की। ज्ञानी अनूप सिंह, हरजीत सिंह, दर्शन सिंह, हरभजन सिंह, धर्म सिंह, जुगनू बेदी, परमजीत कौर, परविंदर सिंह, जतिंदर कौर, परविंदर कौर, शशि, रानी कौर, प्रभा कौर, अमरजीत सिंह, गुरुचरन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


लोगों ने किया प्रसाद का वितरण
नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाल रहे लोगों की सेवा के लिए लोग बढ़ चढ़कर आगे आए। कुलदीप देवल, भूपेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, उधम सिंह, देवेश शर्मा, बीके शर्मा, सोनू, डॉ.आशुतोष भूषण शर्मा ने प्रसाद ने शोभायात्रा में शामिल और राहगीरों को प्रसाद का वितरण किया। उधर गुरुद्वारा दया सिंह के ज्ञानी जितेंद्र सिंह श्रद्धा रसोई के अरविंद सिद्धू, राजेंद्र सिंह, महेश मित्तल, कपिल गर्ग आदि ने भी प्रकाश पर्व पर राहगीरों की सेवा करते हुए उनको प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें