फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मूल्यांकन अंतिम चरण में, 3.48 लाख कॉपियां जंचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अब अंतिम दौर में पहुंच गया है। चार केंद्रों पर चल रहे मूल्यांकन कार्य के तहत रविवार को 11727 कॉपियां जांची गईं।
विज्ञापन

इसके साथ ही अब तक कुल 348877 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है, जबकि लगभग 11727 कॉपियां अभी शेष हैं। जेएस हिंदू इंटर कॉलेज में मूल्यांकन कार्य पूरी तरह समाप्त हो गया है। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज में 96.86 प्रतिशत, आईएएम इंटर कॉलेज में 95.64 प्रतिशत और एकेके इंटर कॉलेज में 97 प्रतिशत कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है।
रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज केंद्र पर 3865 कॉपियां जांची गईं, जहां 336 में से सिर्फ 85 परीक्षक उपस्थित रहे, जबकि 251 अनुपस्थित रहे। आईएएम इंटर कॉलेज में 2949 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ, जहां 375 में से मात्र 35 परीक्षक ही मौजूद रहे और 340 अनुपस्थित रहे। इसी तरह एकेके इंटर कॉलेज में 4913 कॉपियों की जांच की गई, जहां 497 में से 249 परीक्षक उपस्थित और 248 अनुपस्थित रहे। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने सभी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि शेष कॉपियों का मूल्यांकन जल्द पूरा कर लिया जाएगा, जिससे परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें