फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बेमौसम बारिश से धान, आलू और सब्जी को नुकसान का अनुमान

Wed, 08 Oct 2025 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में दो दिन हुई बेमौसम बारिश के कारण धान, आलू और अन्य सब्जी की फसल को भारी नुकसान का अनुमान है। इन दिनों आलू की बुवाई चल रही है जबकि धान की फसल की कटाई चल रही है। कृषि विभाग फसलों के नुकसान का आकलन कराएगा। किसानों ने भी मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

कृषि विभाग की मानें तो जिले में 27 हजार हेक्टेयर में धान की फसल है जबकि आलू की फसल का क्षेत्र पांच हजार हेक्टेयर है और वहीं अन्य सब्जी लगभग आठ हजार हेक्टेयर में है। सोमवार की दोपहर और मंगलवार की सुबह जिले में करीब 31 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। बारिश के कारण खेतों में कटी पड़ी धान की फसल में पानी भर गया जबकि तेज हवा के कारण बड़ी संख्या में धान की फसल जमीन पर गिर गई है। जिससे किसानों को कटाई करने में दिक्कत होगी।
जलभराव से धान के उत्पादन और गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। उधर, ज्यादा नमी के कारण आलू के बीज में सड़न व बीमारी का खतरा बढ़ गया है। कई किसानों ने मौसम बिगड़ने से एक या दो दिन पहले ही फसलों की सिंचाई की थी लेकिन तेज बारिश का पानी खेतों में जमा हो गया।
विज्ञापन

आगामी फसल की बुवाई में होगी देरी
किसान रामौतार सिंह ने बताया कि इस समय किसान धान की फसल काटने की तैयारी कर रहे हैं। धान की फसल पकी हुई खेत में तैयार है। ऐसे में अचानक वर्षा से नुकसान हुआ है। सरसों की भी बुवाई भी बरसात के कारण देरी से होगी। आलू की फसल की बुवाई का समय आ गया है लेकिन खेतों में पानी भर जाने के कारण उनको सूखने में और देरी होगी। इससे फसल उत्पादन भी प्रभावित होगा। सब्जियों में खीरा, लौकी, तोरई, टमाटर, मिर्च, लोबिया के खेतों में नुकसान होने का अनुमान है।
खेत में पानी भरने से आलू गल जाएगा
उप कृषि निदेशक डॉ. रामप्रवेश ने बताया कि धान की फसल को बारिश से नुकसान है जबकि इन दिनों आलू की फसल की बुवाई चल रही है। जिन किसानों ने हाल ही में आलू की बुवाई की है पानी भरने के कारण बीज गल निकल जाएगा। उन्हें दोबारा बुवाई करनी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि आलू के अलावा अन्य सब्जी की फसलों में पानी भरा रहा तो भारी नुकसान होगा।
नुकसान का आकलन करने की मांग
भाकियू शंकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है। कृषि विभाग के अधिकारियों से नुकसान का आकलन करने की मांग की गई है। सरकार को किसान की फसलों के नुकसान का मुआवजा देना चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता तो किसानों के साथ जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें