फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ईओडब्ल्यू करेगी प्रथमा बैंक शाखा में हुए 3.45 करोड़ के घोटाले की जांच

Fri, 28 Feb 2025 12:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गजरौला की बलदाना सिंह हीरा शाखा में फर्जी कृषि ऋण खाते खोलकर किए गए घोटाले की जांच ईओडब्ल्यूू करेगी। इस संबंध में पुलिस ने शासन को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक पुलिस को 50 लाख रुपये तक के घोटाले की जांच करने का अधिकार है। जबकि प्रथमा बैंक की शाखा में 3.45 करोड़ रुपये का गबन हुआ है। शासन के आदेश पर घोटाले की जांच मेरठ ईओडब्ल्यूू (आर्थिक अपराध शाखा) की टीम जल्द शुरू करेगी।
यह घोटाला गजरौला क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाली प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की बलदाना हीरा सिंह शाखा हुआ था। आरोप के मुताबिक शाखा में मुरादाबाद के सूर्यनगर लाइन पार कॉलोनी निवासी मनोज कुमार सैनी तीन जुलाई 2020 को शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात हुए थे। शाखा में उनका कार्यकाल 26 मई 2023 तक रहा। इसके बाद कमल कांत टंडन को शाखा प्रबंधक बनाया गया। चार नवंबर 2023 को बैंक के नियमित निरीक्षण के दौरान अनाधिकृत और संदिग्ध लेनदेन पकड़ में आया।
विज्ञापन

इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तत्कालीन शाखा प्रबंधक मनोज कुमार सैनी के कार्यकाल में हुए लेनदेन की विभागीय जांच कराई गई। इसमें तत्कालीन शाखा प्रबंधक मनोज कुमार सैनी के कार्यकाल में करीब 121 फर्जी कृषि ऋण खाते खोलकर 3.45 करोड़ रुपये के गबन का पता चला। इन खातों से संबंधित कोई ऋण दस्तावेज बैंक शाखा में उपलब्ध नहीं हैं। इतना ही नहीं धनराशि आहरित और अंतरित का कोई वाउचर भी बैंक शाखा में नहीं मिले। जांच में यह भी सामने आया कि यह पूरा गबन मनोज कुमार सैनी की यूजर आईडी से हुआ।
जांच में दोषी मिलने के बाद विभाग ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक मनोज कुमार सैनी को निलंबित कर दिया था। इस मामले में वर्तमान शाखा प्रबंधक कमल कांत टंडन ने नवंबर 2024 में एसपी को शिकायती पत्र देकर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें