फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: घर में घुसकर महिला को पीटा, गंदी हरकत करते हुए कपड़े भी फाड़ डाले, मोहल्ले के लोग आए तो भागे दबंग

Fri, 22 Dec 2023 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

पीड़ित महिला को कहना है कि उसके पति की कई साल पहले मौत हो गई थी। इन दिनों वह घर में अकेली है। आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उसके बेटे और उसकी पिटाई की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस का वाहन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजरौला निवासी महिला ने न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एफआईआर के मुताबिक उनके पति की कई साल पूर्व मौत हो गई। उनका बेटा बाहर मजदूरी करता है। आठ अक्तूबर की रात उनके बेटे को दावत के बहाने नाईपुरा का युवक अपने घर बुलाकर ले गया। उसे मारा पीटा।

विज्ञापन


पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिससे दबंगों के हौसले बुलंद हो गए। दो दिन बाद शाम को छह बजे वह घर में अपना काम कर रही थी। इसी बीच आरोपी गाली गलौज करते हुए घर में घुस आए। अश्लील हरकत करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए। उनके शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग आए।

जिनको देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो न्यायालय की शरण ली। अदालत के आदेश पर बेगराज व बंटी निवासी नाईपुरा गजरौला, जितेंद्र निवासी हसनपुर, विजेंद्र निवासी हाकमपुर थाना रहरा व इसी थाना क्षेत्र के गंगवार निवासी जोगेश के खिलाफ केस दर्ज किया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

खंभे से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा कर सिपाही घायल

गजरौला। थाने में तैनात सिपाही धर्मेंद्र कुमार चौपला पर कमरा लेकर किराए पर रहते हैं। वह बुधवार की रात ड्यूटी पर थाने जा रहे थे। रास्ते में खंभा लदा ट्रैक्टर ट्रॉली जा रहा था। वह अनियंत्रित हो गया। जिससे थाने का सिपाही धर्मेंद्र कुमार घायल हो गए। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को हिरासत में ले लिया। थाना पुलिस का कहना है कि मामला रफा दफा हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें