फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के पीछे अतरासी बाईपास पर अवैध निर्माण पर चली जेसीबी

विज्ञापन
अमरोहा में कलक्ट्रेट के पीछे अवैध प्लाटिंग की दीवारों को जेसीबी से ध्वस्त करते अधिकारी। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। अवैध तरीके से प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने गुरुवार को अभियान चलाया। कलेक्ट्रेट के पीछे अतरासी बाईपास पर छह जगहों पर बाउंड्रीवाल को तोड़ा गया। पुलिस बल को देख कर कब्जा करने वाले भाग निकले। कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम शशांक चौधरी ने गुरुवार को राजस्व विभाग और नगर पालिका के कर्मियों को तलब किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट के पीछे स्थित अतरासी बाई पास पर पहुंचे। यहां पर आस पास में तीन जगहों पर बगैर ले आऊट पास कराए बाउंड्रीवॉल हुई थी। पुलिस बल को देख अवैध कब्जा करने वाले भाग निकले। उन्होंने जेसीबी से बाउंड्रीवॉल को तुड़वाया। इसके बाद कुछ दूर आगे बढ़े यहां पर आस पास में दो जगहों पर प्लाटिंग हुई थी। यहां भी बाउंड्रीवाल को तोड़ा गया। इसके बाद वाणिज्य कर कार्यालय के आगे कार्रवाई की गई। यहां पर भी तीन जगहों पर अवैध निर्माण को तोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें