फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा पार ग्राम समाज की 312 बीघा भूमि मुक्त कराई, सात पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। जिलाधिकारी उमेश मिश्र के निर्देश पर तहसीलदार सदानंद सरोज ने भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम सभा की 312 बीघा भूमि कब्जा मुक्त करा ली। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं तहसीलदार ने भूमि पर खड़ी फसल के पकने के बाद उसकी नीलामी कराने की बात कही है।
विज्ञापन

सोमवार की रात आठ बजे थाने में मौजूद तहसीलदार सदानंद सरोज ने बताया कि मंडी धनौरा तहसील और गजरौला थाना क्षेत्र में गंगा के पार स्थित गांव जलालनगर उर्फ रायअंदाजपुर और सिहाली मेव एतमाली में भूमाफिया द्वारा ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर कब्जा कर वहां फसलें उगाने की शिकायतें मिल रही थीं। डीएम उमेश मिश्र के निर्देश पर उन्होंने लेखपाल और पुलिस फोर्स को साथ लेकर गंगा पार दबिश दी और कुल 312 बीघा सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करा लिया। इस भूमि पर सरसों और गेहूं की अधपकी फसल भी खड़ी हुई है। तहसीलदार ने बताया कि सभी कब्जेदार दबंग, भूमाफिया और आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। उन्होंने गब्बर पुत्र गोरे खां, इमरान पुत्र कलाम खां, गब्बर पुत्र असगर, हसमत पुत्र हिम्मत खां निवासी गांव पपसरा खादर, सूखा पुत्र मूलचंद निवासी गांव सिहाली मेव, पूरन पुत्र बलवीर , धमेंद्र पुत्र हेतराम निवासी गांव इनायतपुर उर्फ नया गांव थाना गढ़मुक्तेश्वर के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें