फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छेड़खानी के आरोप में घिरे निजी चिकित्सक, हंगामा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। निजी चिकित्सक पुत्रवधू की बुटीक पर कार्यरत युवती से छेड़खानी के आरोपों से घिर गए हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। युवती का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया। इससे पूर्व थाने में ही कई घंटे तक चली समझौता वार्ता विफल साबित हुई। वहीं निजी चिकित्सक ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे नगर के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती अपने मुंहबोले भाई के साथ रेलवे स्टेशन रोड पर शिव इंटर कालेज के निकट स्थित डा. जाफिर हुसैन के क्लीनिक पर पहुंची। बताते हैं कि मुंहबोले भाई ने डा.जाफिर से पूछा कि रविवार की शाम को उन्होंने उसकी बहन से छेड़खानी क्यों की थी? इसी को लेकर वहां हंगामा हो गया। आरोप है कि डा.जाफिर के पुत्र ने युवक के थप्पड़ जड़ दिए। शोरशराबा होने पर वहां भीड़ एकत्र हो गई। 112 पीआरवी भी पहुंच गई। युवती डा.जाफिर पर उसे रविवार की शाम अकेला देख छेड़खानी करने का गंभीर आरोप लगा रही थी। वहीं डा.जाफिर ने आरोपों को निराधार बताया। 112 पीआरवी दोनों पक्षों को थाने ले आई। कुछ देर बाद युवती की मां और अन्य रिश्तेदार भी आ गए। यहां भी आरोप-प्रत्यारोप लगे। पीड़िता ने एसएसआई प्रमोद कुमार पाठक को बताया कि वह डा.जाफिर की पुत्रवधू की बुटीक पर काम करती है। रविवार की शाम लगभग छह बजे उन्होंने उसे अकेला देख पकड़ लिया और छेड़खानी की। पीड़िता ने इसकी शिकायत अपनी मां से जाकर की। सोमवार की सुबह वह अपने मुंहबोले भाई के साथ बात करने आई थी लेकिन उसके भाई की भी घेरकर पिटाई की गई। वहीं इस मामले को लेकर थाने में घंटों समझौता वार्ता चलती रही। महिला रिपोर्टिंग चौकी की इंचार्ज एसआई श्वेता त्यागी ने भी पीड़िता से बंद कमरे में बात की। बाद में पुलिस ने तहरीर के आधार पर डा.जाफिर हुसैन निवासी मोहल्ला गंगानगर के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें