फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जैविक और सहफसली खेती को बढ़ावा देने पर जोर

Mon, 09 Jun 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर/गजरौला (अमरोहा)। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत रविवार को जिलेभर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें किसानों को खेती की नवीन तकनीक के बारे में बताया गया। साथ ही जैविक और सहफसली खेती को बढ़ावा दिए जाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

जोया ब्लाॅक के गांव शाहपुर, फरीदपुर उर्फ नसीरपुर व श्यामपुर, गंगेश्वरी ब्लाॅक के गांव बांस की मढैया, बांस का कलां व बांस का खुर्द में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें कृषि विज्ञान केंद्र एवं केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान, मेरठ के वैज्ञानिकों व कृषि, गन्ना, उद्यान, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की तीन संयुक्त टीमों ने किसानों को खरीफ फसलों, मृदा परीक्षण, प्राकृतिक खेती, गन्ना के साथ सहफसली खेती फसल सुरक्षा, पशुपालन संबंधी समस्याओं के बारे में जागरूक किया गया।
इस मौके पर केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान मेरठ के प्रधान वैज्ञानिक डाॅ.सुनील कुमार, डाॅ.प्रमोद सिंह, डाॅ. रविन्द्र कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी डाॅ. एके मिश्र, डाॅ.शीशपाल सिंह, डाॅ.अमित तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें