सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर पिता-पुत्र से 4.85 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने आरोपी रोबिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित थानाक्षेत्र के गांव गंगापुरी निवासी चमन सिंह हैं।
उन्होंने बताया कि बहलोलपुर निवासी रोबिन सिंह ने उनको और उनके बेटे अरुण कुमार को सरकारी नौकरी लगवाने की बात कही थी। उन्होंने उसकी बात पर यकीन कर लिया। पिता-पुत्र की नौकरी के लिए उसे 4.85 लाख रुपये थमा दिए, लेकिन उनकी नौकरी नहीं लगी। जिस पर उन्होंने रोबिन से रुपये मांगे तो उसने उनके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। वह थाने पहुंचे। उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने रोबिन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।