फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बूथ सत्यापन और मतदाता पुनरीक्षण पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। भाजपा के सेक्टर संयोजक विजय लोधी के आवास पर शनिवार को भाजपा के हसनपुर मंडल की बैठक हुई, जिसमें बूथ सत्यापन एवं मतदाता पुनरीक्षण पर जोर दिया गया।मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका चेयरमैन हरि सिंह सैनी और विधानसभा क्षेत्र संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और मतदाताओं की सूची को सही ढंग से पुनरीक्षित करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में सफलता सुनिश्चित करने के लिए बूथ प्रबंधन सबसे महत्वपूर्ण है। यहां शक्ति केंद्र प्रभारी पौरुष अग्रवाल, महिपाल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष योगेंद्र प्रजापति, कपिल प्रजापति, पवन सैनी, पूनम लोधी, चमन सैनी रहे।
विज्ञापन

उधर, गांव धौरिया में भी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विधानसभा संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस मौके पर भोजराम सिंह, देवेंद्र खड़गवंशी, पूरन सिंह, महेंद्र सिंह, नन्हें सैनी, उमेश शर्मा, इकबाल सिंह, मोहित, मोनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें