फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गांव में कैंप लगाकर दिया जाएगा पात्र किसानों को सम्मान निधि का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से पात्र किसान किसी कारण अब वंचित नहीं होंगे। किसानों को योजना से लाभान्वित करने के लिए गांव-गांव पीएम किसान लाभार्थी संतृप्तीकरण अभियान संचालित होगा। जिम्मेदार विभागों के कर्मी मौजूद रहकर किसानों को लाभान्वित करेंगे।
विज्ञापन

जिले में 2.38 लाख किसान पंजीकृत हैं। इनमें से अभी तक 2.05 लाख किसानों को ही सम्मान निधि का लाभ मिल सका है। जबकि 33 हजार किसान अभी तक वंचित हैं। इसकी वजह अधिकारी उनके अभिलेखों में त्रुटि को बता रहे हैं। लेकिन, अब किसानों की सम्मान निधि से जुड़ी हर समस्या का गांव में ही निस्तारण होगा। कृषि विभाग गांव-गांव योजना के लाभार्थियों का सर्वे कराया जा रहा है। वंचित किसानों की सूची तैयार की जा रही है। ये सर्वे 20 मई तक चलेगा। इसके बाद 22 तारीख से ग्राम पंचायतों में शिविर लगेंगे और 10 जून तक चलेंगे। सप्ताह में पांच दिन पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे। इनकी सूचना किसानों को पहले से ही दी जाएगी ताकि, किसान अपने अभिलेख जैसे आधार कार्ड, खतौनी, आधार सीडेड बैंक अकाउंट की पासबुक शिविर में लेकर उपस्थित हो सकें। योजना से वंचित होने तथा बड़ी संख्या में स्वयं से ऑनलाइन आवेदन न करने वाले पात्र किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा। इन किसानों की परेशानी दूर करने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। पीएम सम्मान निधि से वंचित पात्र किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे। जिससे शत प्रतिशत पात्र किसानों को योजना का लाभ मिल सके। इस दौरान सभी पात्र किसानों का चयन हो सके। इसके लिए सभी 498 ग्राम पंचायतों में शिविर लगेगा।

शिविर में इन समस्याओं का होगा समाधान
सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले पीएम किसान लाभार्थी संतृप्तीकरण अभियान में पात्रता की जांच कराई जाएगी। स्वयं से किए गए आवेदनों की भी जांच होगी। जिनके आवेदन पूर्व में स्वीकृत हो चुके हैं। उन किसानों की ई केवाईसी व आधार प्रमाणीकरण का काम किया जाएगा। योजना से वंचित किसानों आवेदन करा जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


रोस्टर के अनुसार लगेंगे शिविर
पीएम किसान लाभार्थी संतृप्तीकरण अभियान सफल हो, इसके लिए ग्राम पंचायतवार रोस्टर तैयार किया गया है। रोस्टर का प्रचार-प्रसार करने की जिम्मेदारी प्रधान व सचिव को देते हुए कैंप में जिम्मेदार की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है। कैंप की निगरानी कर पात्र किसानों को लाभान्वित किया जाएगा। रामप्रवेश, उपनिदेशक कृषि
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें