फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मी वीडियो बनाकर कर रहे अवैध वसूली : दिवाकर

Fri, 16 May 2025 01:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
गजरौला में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर पंचायत को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष। - फोटो : गजरौला में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर पंचायत को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष। स्रोत संगठन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन शंकर ने बृहस्पतिवार को फाजलपुर में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर पंचायत की। इसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि विद्युत विभाग के संविदाकर्मी, लाइनमैन, टीजी- 2 और जेई उपभोक्ताओं की वीडियो क्लिप बनाकर उन्हें धमकाकर अवैध वसूली कर रहे हैं, जो गलत है।
पंचायत में संगठन का विस्तार करते हुए हरप्रीत सिंह धनौरा तहसील अध्यक्ष बनाए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बिजली के मीटर में कोई तकनीकी फाल्ट आने के बाद वह जंपिंग कर रहे हैं। उन्होंने किसानों को 10 घंटे निर्बाध आपूर्ति निर्बाध देने की मांग उठाई। सामान्य योजना में जिन किसानों ने नलकूप कनेक्शन कराए थे, उनको सामान नहीं मिल रहा है। उन्होंने मांग उठाई कि संविदाकर्मी मीटर रीडर, टीजी- 2 की नेम प्लेट लगी हो और उस पर उसका मोबाइल नंबर भी अंकित होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी को तहसील अध्यक्ष धनौरा, मंजू चौधरी को महिला प्रकोष्ठ तहसील अध्यक्ष धनौरा बनाया। इस दौरान राहुल यादव, शेर सिंह राणा, रवि चौधरी, राकेश रतनपुर, विक्रम सिंह पंवार, जगत सिंह चौहान, खेमपाल सिंह, सत्येंद्र सिंह, राजवीर, नेमपाल सिंह मौजूद रहे। अध्यक्षता महीपाल त्यागी व संचालन हरि सिंह सैनी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें